प्रवीण वर्मा अब जगदलपुर के परमानेंट नगर निगम आयुक्त

0  राज्य शासन ने जारी किया नियुक्ति का आदेश 
0 महापौर संजय पांडे की पसंद का रखा गया ध्यान 
(अर्जुन झा) जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के प्रभारी आयुक्त के रूप में काम देख रहे अपर कलेक्टर प्रवीण कुमार वर्मा अब स्थायी आयुक्त के रूप में नगर निगम की प्रशासनिक बागडोर सम्हालेंगे। राज्य शासन ने उन्हें नगर निगम आयुक्तबना दिया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी रहे हैं। जगदलपुर के नगर निगम आयुक्त रहे निर्भय कुमार साहू के अभनपुर के जमीन मुआवजा घोटाले में नाम आने और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने निर्भय कुमार साहू की जगह अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार वर्मा को प्रभारी नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया था। श्री वर्मा ने निगम आयुक्तका चार्ज भी ले लिया था। सूत्रबताते हैं कि नए महापौर संजय पांडे श्री वर्मा के कामकाज से प्रभावित हैं और दोनों के बीच अच्छी ट्यूनिंग भी है। नगर के विकास को लेकर पांडे और वर्मा की जोड़ी संकल्पित भाव से काम करने लगी है। सूत्रों की मानें तो महापौर संजय पांडे की पसंद और संतुष्टि को ध्यानमें रखते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप और सांसद महेश कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय प्रशासन मंत्री व उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष प्रवीणकुमार वर्मा को स्थायी तौर पर नगर निगम आयुक्त बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने श्री वर्मा की स्थायी नियुक्ति का आदेश जारी किया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रवीणकुमार वर्मा के दीर्घ अनुभवों का लाभ जगदलपुर को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *