जगदलपुर। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्रों कार्तिकेय एवं कुणाल के विवाह उपरांत नई दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए। किरण सिंह देव ने नव विवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।