कादंबरी की महिलाओं ने होली मिलन में मचाया धमाल

० दिखाए डांस के जलवे, व्यंजनों का उठाया लुत्फ 
जगदलपुर। नगर के तक्षशिला लॉन में कादंबरी संस्था द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने डांस में खूब धमाल मचाया, गीतों और खेलों से जमकर एंजॉय किया। कार्यक्रम में कादंबरी की सभी सदस्याएं शामिल हुईं। सभी को गुलाल का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उसके पश्चात होली गीत, लोकगीत, हास्य कविताएं और मजेदार खेल भी कराए गए। कादंबरी की महिलाओं ने बस्तर के खास व्यंजनों का आनंद लिया। यह व्यंजन सभी महिलाएं अपने अपने घर से बना कर लाई थीं। खेल में से अरुणा आचार्य प्रथम रहीं। उन्हें पुरस्कृत किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक प्रभारी कविता बिजोलिया ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था गीत से हुआ। अध्यक्षीय उद्बोधन करमजीत कौर ने दिया और धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष सरिता पांडे ने किया। अंत में होली के गीत पर सभी महिलाओं ने नृत्य किया। हंसी ठहाकों के साथ होली मिलन का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *