रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव 2025 के लिए जय व्यापार पैनल ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पैनल ने प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है:
प्रदेश अध्यक्ष : सतीश थौरानी
प्रदेश महामंत्री : अजय भसीन
प्रदेश कोषाध्यक्ष : निकेश बरडिया
जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर पारवानी ने घोषणा करते हुए कहा हमारा पैनल व्यापारियों की एकजुटता और उन्नति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह टीम व्यापारिक हितों की रक्षा करने और नई संभावनाओं के द्वार खोलने का कार्य करेगी।
आगामी चुनाव में जय व्यापार पैनल व्यापारी वर्ग के सशक्तिकरण और व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए मजबूती से कदम बढ़ाने को तैयार है।
जय व्यापार पैनल – व्यापारियों की बुलंद आवाज़!