महिला दिवस पर खेलों में मातृशक्ति ने दिखाया जलवा

0 महिलाओं ने उत्साह के साथ खेल में लिया भाग 
0 नए जनपद अध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण 

बस्तर। ब्लॉक मुख्यालय बस्तर के ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग और जनपद पंचायत के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को बेटी जन्मोत्सव दिवस थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बिहान महिला समूह की सदस्याओं की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।सेल्फी जोन में बेटियों के साथ माताओं ने सेल्फी ली।बेहतरीन सेल्फी को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही मेरी बेटी मेरा अभिमान बेटी के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक सोच पैदा करने के लिए संदेश दिया गया। मेरी बेटी मेरा अभियान के तहत बेटियों का जन्मोत्सव केक काटकर मुंह मीठा करवाया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल एवं जनपद सीईओ भानुप्रताप चुरेंद्र की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि संतोष बघेल ने उदबोधन में कहा कि आज महिलाएं घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वह अपने कौशल और मेहनत से समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। माता बहनें देश की ताकत और समाज की शक्ति हैं। आज हमारी माताएं और बहनें घर परिवार खेल, शिक्षा अंतरिक्ष हर क्षेत्र में पूरी लगन और मेहनत से सफलता की शिखर तक पहुंची हैं।कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा छोटे बच्चों के साथ सेल्फी जोन में तस्वीर बड़ी संख्या में ली गई। बिहान महिला समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने द्वारा बेलून प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ में उत्साह पूर्वक भाग लिया। गर्भवती माताओं की गोद भराई रस्म भी पूजा अर्चना तिलक लगाकर की गई। कार्यक्रम के अंत में खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रथम द्वितीय व तृतीय प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बीपीएम अमित कुजूर, आईसीडीएस प्रभारी सावित्री बघेल, रामेश्वरी साहू, माया यादव, अनुका चंद्रवंशी, धनेश्वरी नाग, गायत्री साहू, रमेश नेताम सहित बिहान महिला समूह की महिलाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *