डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जगदलपुर। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में भी प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनोज शंकर सहित शिक्षक राजेश यादव, देवसिंह नेताम, कृष्णकांत बर्मन ने विद्यालय के समस्त शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारी की हौसला अफजाई करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं प्रशंसनीय भेंट देकर उन्हें सम्मानित किया।
प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र देवता रमंते’ जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। हमारी संस्कृति की यही पहचान है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं का दर्जा बहुत ऊंचा है कि अगर एक बेटा पढ़ाया जाता है तो एक परिवार ही पढ़ता है, लेकिन अगर एक लड़की को पढ़ाया जाता है तो दो परिवारों में शिक्षा का उजाला फैलता है। उन्होंने नारी शक्ति को त्याग की मूर्ति बताया। उन्होंने अध्यापिकाओं से कहा कि आप सभी हमेशा समृद्ध रहें और जीवन में दृढ़ता से आगे बढ़ते रहें। अध्यापिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए प्राचार्य ने साहस शौर्य और समर्पण की प्रति नारी शक्ति को नमन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *