नपा के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार, अलग से शपथ लेंगे कांग्रेस पार्षद


दल्ली राजहरा। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा शासकीय तौर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस पार्षदों ने बहिष्कार कर दिया है। यह स्थिति नगर पालिका के सीएमओ की वजह से बनी है।
कांग्रेस समर्थित विजयी 8 पार्षदों ने पालिका सीएमओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा ओर कहा कि हमारे पार्षदों को अलग से शपथ ग्रहण करने की व्यवस्था कराएं। विदित हो कि इस बार बीजेपी के नेतृत्व में अध्यक्ष तोरण साहू 8 मार्च को शपथ लेंगे। समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी, लेकिन कांग्रेस के पार्षदों ने अलग से शपथ ग्रहण करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस पार्षद रौशन पटेल, सूरज विभार, कालिंदी तिवारी, समरित उर्वशा, पुसई बाई, प्राची सिन्हा, पमेंद्र कोटप्पा, अनिता सोनवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर एवं अन्य कांग्रेस नेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *