0 विरोध में सामने नहीं आया कोई भी उम्मीदवार
जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए भाजपा पार्षद खेमसिंह देवांगन निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। भाजपा ने खेम सिंह देवांगन को प्रत्याशी बनाया था। इसकी आधिकारिक घोषणा जिला भाजपा कार्यालय में पर्यवेक्षक नारायण चंदेल ने की थी। श्री देवांगन शहीद भगत सिंह वार्ड से पार्षद हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक व संभागीय प्रभारी रजनीश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पाण्डे, जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, पूर्व महापौर सफिरा साहू, रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव सहित समस्त पार्षद मौजूद थे। आज ही कलेक्ट्रेट में सभापति पद के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान में भाग लेने सभी भाजपा पार्षदों के खेम सिंह देवांगन कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सभापति निर्वाचित होने के बाद भाजपाई महापौर संजय पांडे, भाजपा नेताओं और पार्षदों ने श्री देवांगन का भव्य स्वागत किया।