छग में पहली बार सनातनी शपथ

०  मेयर संजय पाण्डेय ने सनातन परंपरा पर चलते हुए किया शपथ ग्रहण
जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे पूरे प्रदेश में इकलौते महापौर हैं जिन्होंने, सनातनी परंपरा के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच शपथ ग्रहण किया है। मंच पर समृद्ध संस्कारों की शानदार झलक भी देखने को मिली। संजय पांडे में मंचस्थ वरिष्ठजनों के चरण स्पर्श कर उनसे आशीर्वाद लिया।
आज हजारों लोगों और पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति में संजय पांडे ने महापौर पद की शपथ ली। इसके पूर्व वे अपने निवास से पत्नी के संग दो पहिया वाहन बुलेट पर सवार होकर अपने पड़ोसियों से दुआ सलाम करते हुए, दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां पुजारी ने उन्हें पूजा कराई। माई से आशीर्वाद लेकर संजय पांडे समारोह स्थल पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *