० शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पहनाया कांग्रेसी गमछा
जगदलपुर। आज संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में कांग्रेस की रीतिनीति व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की कार्यशैली से प्रभावित होकर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य के समक्ष दर्जनों लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेसी गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में शोभा गंडोत्रा, गुरमीत कौर, कलसी, रजिंदर कौर, अनुशा दया, मुनमुन कश्यप, जिया ख़ान, रंजीता नायर, रेहाना बेगम, सुनीता हान, सोसन वृंदा गुंडे सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस प्रवेश किया। इस अवसर पर महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, सुषमा सुता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, कोषाध्यक्ष असीम सुता, उपाध्यक्ष नीला सुक्रिया, ललिता राव आदि मौजूद रहे।