प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मिले कांकेर नपा के अध्यक्ष, पार्षद

जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव से आज कांकेर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, पार्षदों और भाजपा नेताओं ने भेंट की। श्री देव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सतत जनसेवा करते रहने की सलाह दी।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक एवं नगर पालिका के भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों, राजीव लोचन उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कांकेर, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *