रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि रेखा गुप्ता दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देंगी।
बता दें कि भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।