रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं, शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। यह फैसला केंद्रीय पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में लिया गया। विधानसभा चुनाव के 11 दिन बाद बुधवार शाम 7 बजे हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में इस महत्वपूर्ण फैसले का ऐलान किया गया।

अब रेखा गुप्ता गुरुवार, 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शानदार बहुमत हासिल किया, जिससे पार्टी को दिल्ली में अपना शासन स्थापित करने का अवसर मिला है।

रेखा गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह खास रहेगा, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 साल के लंबे अंतराल के बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने में सफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *