0 राष्ट्रीय सम्मेलन में जल संरक्षण और जल संवर्धन पर हुई चर्चा, भारत को बनाएंगे जल सुरक्षित राष्ट्र : डिप्टी सीएम अरुण साव
0 छत्तीसगढ़ में जन भागीदारी से हुआ जल संरक्षण, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजस्थान के उदयपुर में आयोजित अखिल भारतीय राज्य जल मंत्रियों के द्वितीय सम्मेलन 2025 में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के साथ सम्मिलित हुए। इसमें छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए।
श्री साव ने आज रायपुर निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि, राजस्थान में विभिन्न राज्यों के जल संसाधन, जल विशेषज्ञों और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्रियों का एक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न राज्यों के जल संसाधन मंत्री, स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जल विशेषज्ञों से जल संरक्षण और जल संवर्धन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही सभी राज्यों ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के निर्माण की परिकल्पना की है। इसके लिए जल सुरक्षित राष्ट्र होना आवश्यक है। कॉन्फ्रेंस में भारत को जल सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए गहन चिन्तन की गई। उन्होंने कहा कि, निश्चित ही आने वाले समय में इसका बहुत बड़ा परिणाम निकलने वाला है। श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जन भागीदारी से जल संरक्षण को लेकर वृहत स्तर पर काम हुआ है, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई है। इस कॉन्फ्रेंस से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।