जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव मध्यप्रदेश के मंडला जिला मुख्यालय पहुंचे। वहां जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रफुल्ल मिश्रा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया गया। किरण देव ने वहां के पार्टीजनों से छत्तीसगढ़ में भाजपा को विधानसभा, लोकसभा चुनावों और नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के सुखद अनुभव साझा किए और केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।