जगदलपुर। नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं पार्टी की छवि धूमिल कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एक दर्जन लोगों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है।
बस्तर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन जाहिद हुसैन ने जानकारी दी है कि निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाले 12 लोगों पर अनुशास्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 वर्षों के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। मनीष गढ़पाले, गौरव तिवारी राजा, सुखराम नाग, लक्ष्मी राव, ऋषिका डे, सायमा अशरफ, ज्ञानेश्वरी जाधव, गीता नाग, प्रदीप भारती, अनिमा अधिकारी, मनोज ठाकुर और कल्पना मेश्राम को कांग्रेस से निष्कासित किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, बस्तर प्रभारी मोहम्मद शकील रिजवी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी फतेह सिंह परिहार व एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे को प्रेषित कर दी गई है।