ट्रिपल इंजन कि सरकार में जगदलपुर होगा अब और भी विकसित : सांसद महेश कश्यप

०  नए महापौर संजय पांडे के साथ शहर को बनाएंगे नंबर वन : महेश कश्यप 
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। राज्य के दसों नगर निगमों में मेयर सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जगदलपुर नगर निगम में भाजपा ने महापौर सीट पर कब्जा कर लिया है। जगदलपुर नगर निगम के 48 में से 30 वार्डो में भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। भाजपा की इस बड़ी जीत पर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने खुशी जाहिर की है।
बस्तर सांसद श्री कश्यप ने कहा है कि जनता के विश्वास और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास से नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने पूरे छत्तीसगढ़ में विजयश्री हासिल की है। हमारे पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी पूरी मजबूत इच्छाशक्ति के साथ चुनाव में जुटे थे, जिसका सार्थक परिणाम भाजपा की प्रचंड जीत के रूप में सामने है।
श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व के माध्यम से महतारी वंदन योजना, किसानों को लेकर हितकारी फैसले, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनता के बीच हम सफल हुए हैं, जिसका हमें लाभ लाभ मिला है। छत्तीसगढ़ की 10 मेयर सीट पर भाजपा को पूरे 10 सीट जिताकर जनता ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। यह परिणाम इस बात का साक्षात गवाह है कि छत्तीसगढ़ की जनता पिछले 5 साल के भ्र्ष्टाचार वाले कार्यकाल से तंग आ चुकी थी। नगरीय निकाय के चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने जीत का परचम लहराया है। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बस्तर सांसद ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।बस्तर संभाग के अनेक निकायों में भाजपा को जनता ने आशीर्वाद दिया है। ट्रिपल इंजन की सरकार के माध्यम से छत्तीसगढ़ अब और तेज गति से विकसित होगा।

सांसद महेश कश्यप ने कहा है कि जगदलपुर के नवनिर्वाचित महापौर संजय पांडे के साथ हम जगदलपुर को अब और भी सशक्त बनाने की ओर मिलकर कार्य करेंगे।बस्तर संभाग के अनेको पदों पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को मैं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। आशा करता हूं कि आप सभी के सहयोग से क्षेत्र को तरक्की एवं उन्नति की ओर ले जाने हेतु कार्य करेंगे। श्री कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव, मंत्री केदार कश्यप एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों व नेताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *