भिलाई-चरोदा में भाजपा, रिसाली में कांग्रेस की जीत, उपचुनाव के नतीजे घोषित

भिलाई। भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। 11 फरवरी को हुई वोटिंग के बाद मतगणना में भिलाई और भिलाई-चरोदा में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि रिसाली नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मार ली।

भिलाई नगर निगम वार्ड 24 में भाजपा के प्रदीप सेन ने कांग्रेस प्रत्याशी दानवीर देवांगन को 876 वोटों से हराया। प्रदीप सेन को 1958 वोट, जबकि दानवीर को 1082 वोट मिले। इसके अलावा, 47 वोट नोटा में पड़े।

भिलाई-चरोदा नगर निगम वार्ड 32 (देवबलौदा बस्ती) में भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी ललित यादव ने कांग्रेस के हेमंत कुमार वर्मा को हराया। यहां भाजपा को 1033 वोट, जबकि कांग्रेस को 422 वोट मिले।

रिसाली नगर निगम वार्ड 34 में कांग्रेस के राहुल राय ने भाजपा प्रत्याशी हरबंस कोसरिया को पराजित किया। राहुल राय को 814 वोट, हरबंस कोसरिया को 593 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी चंपा लाल डहरे को 93 वोट प्राप्त हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *