सांसद महेश कश्यप ने गीदम और दंतेवाड़ा में किया रोड शो

0 सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का अध्यक्ष बनाएं : महेश कश्यप 

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप दंतेवाड़ा व गीदम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल रोड शो,जनसम्पर्क और आमसभा में शामिल हुए। दंतेवाड़ा में भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता के समर्थन में पूरे दम खम के साथ जनसम्पर्क कर वोट मांगा।
सांसद ने जनता से भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष की प्रत्याशी पायल गुप्ता और सभी वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकायों के लिए “अटल विश्वास पत्र” बनाया है। इसके एक-एक वादे को पूरा करने हेतु हमारी सरकार संकल्पित है। दंतेवाड़ा की जनता से शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शहर सरकार बनाएं। रोड शो में सड़क के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जगह-जगह स्वागत किया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने घोषणा पत्र पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में हर तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ था। आमसभा में विधायक चैतराम अटामी, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी पायल गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, श्रवण कड़ती, सुनीता भास्कर, समेत वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, समस्त पार्षद प्रत्याशी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *