जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत देने के लिए दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया है। श्री साय ने कहा है कि दिल्ली की जनता ने मोदी जी के कामकाज, भाजपा की नीति, स्वच्छ राजनीति को पसंद किया है। दस साल तक मुख्यमंत्री रहे केजरीवाल जी की हार हुई है। दिल्ली के नतीजे पूरे देश में बढ़ते भाजपा के जनाधार का परिचायक है। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली के लोगों को बधाई भी दी है।