रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध छोटी बम्लेश्वरी मंदिर में माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की गई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ बम्लेश्वरी से प्रदेश की उन्नति और जनता के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा, माँ बम्लेश्वरी का आशीर्वाद समस्त प्रदेशवासियों पर बना रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।