निकाय चुनाव 2025: मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया भाजपा के अटल संकल्प पत्र की नकल

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के पहले कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तगड़ा हमला किया है। उन्होंने इसे भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ का मात्र एक कॉपी-पेस्ट करार दिया है और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पिछली नगरीय निकाय चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी राय दी। उनका कहना था कि इस बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल के 10 सालों की नीतियों का जनता के सामने असली चेहरा आ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, और मोदी जी के कार्यों ने इसे और मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *