भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के चुनावी रथ के सारथी बने श्याम

०  वाधवानी, दसोड़े और जायसवाल की जुगलबंदी
दल्लीराजहरा। जिस तरह द्वापर युग के महाभारत युद्ध में श्याम सांवरे श्रीकृष्ण वीर योद्धा अर्जुन के रथ के सारथी बने थे, उसी तरह दल्ली राजहरा नगर पालिका के चुनावी युद्ध में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के चुनावी रथ के सारथी की भूमिका युवा नेता श्याम जायसवाल निभाते नजर आ रहे हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार तोरण साहू लगातार सभी वार्डो में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। भाजपा के चुनाव संचालक गोविंद वाधवानी व राजेश दासोडे के साथ ही संयोजक महेश पांडे चुनावी रणनीति तैयार कर कांग्रेस को घेरने के लिए लगातार योजना बना रहे हैं। पार्टी नेताओं ने प्रत्याशी तोरण साहू को चुनाव में हर हाल में जिताने का संकल्प ले रखा है। संगठन की ओर से युवा नेता श्याम जायसवाल को इस चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपा गई है। ऐसा लग रहा है कि श्याम जायसवाल को तोरण साहू का सारथी बना दिया गया है। दल्लीराजहरा में श्याम जायसवाल काफी लोकप्रिय नेता हैं। सभी 27 वार्डो में उनके समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद हैं। इसलिए ही लगातार पार्टी इन्हें तोरण साहू के साथ हर वार्ड में जनसंपर्क करवा रही है। इसके साथ ही श्याम जायसवाल रोज 3 से 4 नुक्कड़ सभा कर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं।आगे श्याम जायसवाल के लगभग 30 सभाएं और प्रस्तावित हैं। इनकी सभाओं से भाजपा प्रचार प्रसार में भाजपा तेजी से आगे निकल रही है। श्याम जायसवाल आरोप पत्र व घोषणा पत्र की टीम के साथ भी काम कर रहे हैं। जल्द ही भाजपा का घोषणा पत्र व आरोप पत्र भी जारी होने वाला है। कई वार्डो में लगातार श्याम जायसवाल बैठक कर तोरण साहू के पक्ष में लोगो को लाने व भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। जिससे यह कहा जा सकता है कि भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के सारथी के रूप में श्याम जायसवाल चुनावी कमान संभाले हुए हैं। ऐसा लग रहा है कि भाजपा ने श्याम जायसवाल की क्षमता का पूरा उपयोग करने का मन बना लिया है। आमजन में यह चर्चा चल रही है कि निश्चित ही भाजपा को इसका बड़ा लाभ नगर पालिका चुनाव में होगा और 25 सालों बाद दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *