उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने कुम्हारी में भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

0 भाजपा कार्यकर्ता कुम्हारी में 24 वार्डों में खिलाएंगे कमल, अध्यक्ष प्रत्याशी मीणा वर्मा की होगी जीत : उप-मुख्यमंत्री अरुण साव

दुर्ग। उप मुख्यमंत्री अरुण साव सोमवार को कुम्हारी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन में उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती मीणा वर्मा जी और 24 वार्डों में कमल खिलाने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार किया। श्री साव ने कहा कि, कुम्हारी की जनता ने पांच साल तक कांग्रेस की झूठी सरकार देखी है। कांग्रेस ने अध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव कर जनता के अधिकार को छीनने का काम किया। कांग्रेस की मनमानी के कारण कुम्हारी की जनता अध्यक्ष नहीं चुन सकी, और कांग्रेस ने दोनों हाथ से नगर पालिका को लूटने का काम किया। इस बार शहर अध्यक्ष बदलने के साथ सभी 24 वार्डों में कमल खिलाना है। डिप्टी सीएम ने मंच से छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिवंगत राजेश अवस्थी को विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ता सम्मेलन को अध्यक्ष प्रत्याशी मीणा वर्मा जी ने भी संबोधित किया और कमल छाप को जिताने घर-घर जाने का आह्वान किया।

श्री साव ने कहा कि, कुम्हारी में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है। पांच साल सड़क, बिजली, नाली की दुर्दशा करने का काम किया,जबकि भाजपा सरकार ने जनता को फिर से अधिकार देने का काम किया। आप अपने वोट से अध्यक्ष चुने सकेंगे। ये जनता को अधिकार देना वाली पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता चुनाव सिर्फ लड़ने लिए नहीं, जितने के लिए लड़ रहे हैं।

श्री साव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, विष्णु की सुशासन सरकार ने एक साल में पालिका को विकास के लिए 30 करोड़ रुपए दिया है। एक साल में विकास के अनेक कार्य हुए हैं, जबकि कांग्रेस के पांच साल में इतना विकास नहीं हुआ है। श्री साव ने कहा कि, कुम्हारी में 25 कमल खिलाकर दीजिए, अध्यक्ष उम्मीदवार मीणा वर्मा जी और 24 पार्षद प्रत्याशियों को प्रचंड मतों से जिताएं, और विकास की जिम्मेदारी विष्णु देव सरकार की है। श्री साव ने बताया कि, 13 महीने में एक एक गारंटी को पूरा करने का काम किया। वहीं कांग्रेस ने अपने वादे को पूरा नहीं किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *