चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक को सौंपे उद्योग एवं व्यापार हित के सुझाव

रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, रायपुर शहर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, और महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश कार्यालय में आगमन हुआ। इस अवसर पर चेंबर प्रतिनिधि मंडल ने उद्योग एवं व्यापार जगत के हित से संबंधित महत्वपूर्ण सुझावों का ज्ञापन सौंपा।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी की अगुवाई में, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल और अन्य प्रतिनिधियों ने कृषि मंत्री और भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक को अपने सुझाव सौंपे।

ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया:

  1. प्रदेश के पारंपरिक बाजारों को पुनः जीवित करना और उनका जीर्णोद्धार करना।
  2. समस्त जिलों में होलसेल कोरिडोर की स्थापना।
  3. रायपुर जिले में प्रस्तावित होलसेल कोरिडोर का त्वरित निर्माण।
  4. नवीन फुटकर बाजारों का निर्माण।
  5. वन स्टेट वन लाइसेंस की अवधारणा को लागू करना।
  6. यूजर चार्ज का युक्तियुक्त करण।
  7. चेम्बर के प्रदेश कार्यालय के लिए रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराना।
  8. समस्त जिलों में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना।
  9. सरकारी स्थानों का उचित उपयोग।

चेंबर के प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने भाजपा घोषणापत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल से निवेदन किया कि उपरोक्त सुझावों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस पर अमर अग्रवाल ने कहा कि ये सुझाव बहुत अच्छे हैं और इन पर जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि होलसेल कोरिडोर का निर्माण प्राथमिकता से किया जाएगा और नवीन चेंबर भवन के विषय में मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि चेंबर हमेशा सकारात्मक सुझावों के साथ शासन का सहयोग करता रहा है और उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए व्यापार और उद्योग जगत का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *