महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने 9 वर्षों में जब्त किए गए करीब डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य के गांजा को बुधवार को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई मुढेना स्थित बालाजी पावर प्लांट के बायलर में की गई, जहां 2016 से 2024 के बीच जब्त कुल 938.545 किलोग्राम गांजा को नष्ट किया गया।
जानकारी के अनुसार, महासमुंद पुलिस ने 33 अलग-अलग मामलों में इस गांजे को जब्त किया था। इन मामलों में अवैध रूप से गांजे की तस्करी और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। नष्ट किए गए इस गांजे की बाजार कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नष्ट किए गए गांजे से जुड़े सभी प्रकरणों का निपटारा न्यायालय द्वारा किया गया था, जिसके बाद इसे नियमों के तहत नष्ट किया गया।