रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा की प्रचंड मतों से होगी जीते : दीपक बैज

0 सुनील सोनी जनाकांक्षा पर नहीं उतर पाए खरे 
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा प्रचंड मतों से चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस का प्रत्याशी युवा है, उनके साथ व्यापक जनसमर्थन है। वे जुझारू हैं। इसके विपरीत भाजपा प्रत्याशी पर सांसद रहते हुए निष्क्रियता का तमगा लगा हुआ है।

दीपक बैज ने कहा है कि रायपुर की जनता ने सांसद के रूप में सुनील सोनी को अवसर दिया था लेकिन वे जन आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरे। कांग्रेस ने उनके मुकाबले सक्रिय युवा को मौका दिया है। विधायक के रूप में आकाश शर्मा रायपुर दक्षिण की जनता की बेहतर सेवा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वादाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है।

दीपक बैज ने कहा कि राज्य का आम आदमी भाजपा के राज में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैंड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में 4 बार गोली चल गई, अंतरराष्ट्रीय गैंग पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, राजधानी में आदमी गाजर मूली की तरह काटे जा रहे, मरीन ड्राईव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानून व्यवस्था बिगड़ गईहै। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है, कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुका है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जाने को मुस्तैद है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, लगातार कार्यकर्ताओं की बैठकें जारी है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उप चुनाव को लेकर उत्साह है। कांग्रेस का कार्यकर्ता दक्षिण में कांग्रेस का विधायक बनाने को तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *