गढ़चिरौली में मुठभेड़, मारे गए 4 नक्सली, 1 जवान जख्मी

0 बस्तर संभाग से सटे कोपरी के जंगल में हुई मुठभेड़ 
जगदलपुर। बस्तर संभाग की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले के छत्तीसगढ़ से लगी सीमावर्ती भामरागढ़ तहसील में पुलिस नक्सली मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 -4 नक्सलियों के मारे जाने तथा एक पुलिस जवान के घायल होने की खबर सामने आई है।
महाराष्ट्र के जिले की भामरागढ़ तहसील के कोपरी के जंगलों में मुठभेड़ होने की पुख्ता खबर मिली है। नक्सलियों की मौजूदगी के आधार पर आपरेशन लांच किए जाने की खबर सूत्रों ने दी है। नक्सली विरोधी विशेष दस्ता सी 60 को मुठभेड़ स्थल की ओर भेजे जाने की खबर है।मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ी क्षति होने का अंदेशा जताया गया है। अगले माह महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों के मद्देनजर मुठभेड़ को अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *