मावली माता को दी विदाई…


जगदलपुर। ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व के अंतिम दिन शनिवार को मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मावली माता की डोली को ससम्मान विदाई दी गई। इस दौरान समूचे परिसर में हजारों लोगों ने आतिशबाजी एवं पुष्पवर्षा करने सहित मां दंतेश्वरी के जयकारे के साथ मावली माता को दंतेवाड़ा के लिए विदाई दी। साथ ही मां दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से गीदम रोड स्थित जिया डेरा तक मावली माता को श्रद्धालुओं ने फूलमाला और पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बस्तर के सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, बस्तर राज परिवार के सदस्य एवं माटी पुजारी कमलचंद्र भंजदेव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह,आईजी बस्तर सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बस्तर दशहरा समिति के पदाधिकारी, मांझी-चालकी, मेंबर मेंबरिन तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *