करंट की चपेट में आने से दंपत्ति की हुई मौत…

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में महज 24 घंटे के भीतर एक के बाद एक लगातार तीन मौतों से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। वहीं कुसमुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनगांव में किराए के मकान में रहने वाले दंपत्ति की करंट में चपेट में आने से मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर स्थित सरदार चाल में एक मकान के पास ही एक खंभे में करंट प्रवाहित था जिसकी चपेट में पति आ गया जिसे छुड़ाने के लिए उसकी पत्नी दौड़ी तो दोनों करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल दोनों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सको ने परीक्षण उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी का एक 8 साल का बच्चा भी है। मृतक दंपत्ति बाहर से यहां आकर किराए में मकान में रहते थे। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के साथ-साथ उनके उड़ीसा निवासी परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *