सेंट्रल जेल में गैंगवार,जेल में बंद दो बंदियों के बीच खूनी संघर्ष

बिलासपुर। सेंट्रल जेल में फिर गैंगवार की घटना हुई है दशहरा की शाम जेल में बंद दो बंदियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ, इस दौरान हत्या के आरोपी ने कप सिरप बेचने के आरोप में बंद कैदी पर नुकीली वस्तु से हमला किया। जिससे जेल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं जेल के प्रहरी तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग किया। मिली जानकारी के मुताबिक नवीन निर्मलकर नामक युवक तीन दिन पहले ही नाशली कफ सिरप बेचने के मामले में जेल दाखिल हुआ है, दशहरा की शाम जेल में दुर्गा विसर्जन के दौरान वह आशीर्वाद लेने गया था। जहां हत्या के आरोपी लोकेश तिवारी ने अचानक किसी नुकीली वस्तु से उस पर हमला कर दिया। इससे नवीन घायल हो गया। जानकारी मिलते ही जेल प्रहरी पहुंचे और दोनों बंदियों को अलग कराया। घटना जेल के डी ब्लॉक में हुई। सूत्रों की माने तो लोकेश तिवारी और नवीन निर्मलकर की जेल के बाहर पहले से दुश्मनी है लोकेश ने सिरगिट्टी क्षेत्र में नवीन के माता-पिता पर हमला कराया था जब वह हत्या के मामले में जेल पहुंचा था, तब नवीन ने लोकेश पर हमला कर दिया था। घायल नवीन निर्मलकर पहले हत्या के मामले में भाइयों के साथ जेल में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *