सदयस्ता अभियान, केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने की कार्यकर्ताओं से भेंट, घर -घर प्रत्यक्ष संपर्क पर दिया जोर

0  मर्दापाल में कश्यप ने नई एंबुलेंस की लोकर्पित 

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों सदस्यता अभियान को गति दी जा रही है। केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने संगठन महापर्व के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच कर सदस्य बनाने के लिए आग्रह किया है।
केदार कश्यप सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एक ओर जहां प्रत्यक्ष जनसंपर्क कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी अभियान को गति दे रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए एक उत्सव की तरह है। सदस्यता अभियान कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान ही उन्होंने नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के मर्दापाल मंडल में स्वास्थ्य सेवा हेतु नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए लोकर्पित किया। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ हासिल करने में आसानी होगी। इस मौके पर भाजपा सदस्यता अभियान एवं आगामी पंचायत चुनाव के विषय पर चर्चा कर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व परिवारजनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आप सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के द्वारा ही भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान के एक बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *