बड़ी सफलता के बाद देवी मां दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

0  बस्तर की आराध्य देवी की गृहमंत्री ने की पूजा-अर्चना

जगदलपुर। नक्सलियों के खिलाफ बड़ी जंग जीतने के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक दिनी प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन पूजन कर प्रदेश की जनता की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ में नक्सल मोर्चे पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने 31 नक्सली मार गिराए हैं। इस बड़ी उपलब्धि के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के मां दंतेश्वरी के दरबार में पहुंचने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए डिप्टी सीएम विजय शर्मा माई के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने आए थे। इस दौरान उनके साथ में कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री राम विचार नेताम और वन मंत्री केदार कश्यप भी पहुंचे थे। इस दौरान विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *