सावनार के दो ग्रामीण युवक की नक्सलियों द्वारा हत्या

0 जन अदालत में मुखबिरी का आरोप लगाकर फांसी पर लटकाया

0 एएसपी द्वारा घटना की पुष्टि की गई

बीजापुर। नक्सलियों ने सावनार के जंगल में शुक्रवार को जनअदालत लगाया था जिसमें आस-पास के ग्रामीण मौजूद रहे। नक्सलियों ने जन अदालत में 10-15 ग्रामीणों की पिटाई कर छोड़ दिया। लेकिन मुखबिरी के शक पर सावनार के दो ग्रामीण युवक मोंटू कुरसम,अर्जुन पुनेम को बंधक बनाकर रखा था। शुक्रवार आधी रात में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाकर अर्जुन पुनेम(24) और मोटू कुरसम(23) की फांसी लगाकर हत्या कर दी। दो ग्रामीण युवक सावनार पटेलपारा के निवासी हैं। मृतकों के परिजन शव को अपने घर ले गये है। लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नही दी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम सावनार का यह मामला है। एएसपी कार्यालय से मामले की पुष्टि की गई है। एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना की गई है। विस्तृत जानकारी मिलने पर बताया जायेगा। जानकारी अनुसार लगभग 25-30 नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बीजापुर से शाम में रायपुर लौटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *