ढाई क्विंटल गांजा के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार

0 लग्जरी कार में ओड़िशा से गांजा लेकर हरियाणा जा रहे थे आरोपी
0  बरामद गांजे की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा 
(अर्जुन झा) नगरनार। बस्तर के रास्ते अब हरियाणा तक में गांजे की तस्करी होने लगी है। नगरनार पुलिस ने गांजा तस्करी का एक बड़ा मामला पकड़ा है। पुलिस ने लग्जरी फारच्यूनर कार से गांजा तस्करी कर रहे हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की कार से ढाई क्विंटल से ज्यादा गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत 25 लाख 15 हजार रुपए बताई गई है।
बस्तर के रास्ते सरहदी राज्य ओड़िशा से विभिन्न राज्यों तथा छत्तीसगढ़ के मैदानी जिलों में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी होती है। ओड़िशा से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने 26 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम माचकोट चौक के पास नाकाबंदी कर एक सफेद रंग की फारच्यूनर कार एचआर 20 एडी 0059 को जिसे रोका। कार चालक नवीन कुमार सैमी पिता सेतसिंग सैमी जाति बैरागी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जामनी तहसील सफीतो थाना पीलू बेड़ा जिला जींद हरियाणा एवं योगेश कुमार पुनिया पिता मामन सिंह पुनिया जाति जाट उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम सिंधवी खेरा तहसील थाना जींद हरियाणा को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर कार से 48 पैकेटों में भरा 251 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत 25 लाख 15 हजार रूपए बताई गई है। गांजा, परिवहन में प्रयुक्त कार,एक मोबाईल फोन को जप्त कर लिया गया है। बरामद माल की कुल कीमत 45 लाख 16 हजार 500 रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ का धारा 20 (ख) i (ग) एनडीपीएस एक्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस मामले को पकड़ने में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, सहायक उप निरीक्षक जदुराम बघेल, प्रधान आरक्षक विकास सिंह, विनोद यादव आरक्षक चेतन बघेल, चंद्रकुमार कंवर, राजेश कश्यप, डीएसएफ आरक्षक मनोज कश्यप, कार्तिक नाग, भास्कर भारद्वाज, सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *