जिन्हें सभी हिकारत से देखते हैं, उन्हें गले लगा रही है भाजपा

0 दल्ली राजहरा के युवा भाजपा नेता मनोज दुबे की शानदार पहल
(अर्जुन झा) दल्ली राजहरा। समाज के जिस तबके को हम और आप तिरस्कार भरी नजरों से देखते हैं, उसके पास खड़े होने तक में हम अपना अपमान समझते हैं। सियासी दल भी उनकी ओर झांकना भी मुनासिब नहीं समझते।डेरों, झोपड़ियों में रहने वाले ऐसे तबके को भाजपा गले लगा रही है। ऐसे में भला दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बनने से भारतीय जनता पार्टी को कौन रोक सकता है?
इस उपेक्षित और वंचित तबके की ओर ध्यान दिया है खनिज नगरी दल्ली राजहरा के भाजपा नेता एवं भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज दुबे ने। मनोज दुबे रेग पिकर्स यानि कचरों की सफाई करने वाले तथा कचरों के ढेर में जिंदगी की तलाश करने वाले झिल्ली पन्नी बीनने वालों को भाजपा का सदस्य बना रहे हैं। इन दिनों पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपना सदस्यता अभियान चला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भाजपा की नवीन सदस्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से ग्रहण कर सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया था। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाकर अभियान की शुरुआत की। पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। सदस्यता अभियान के इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए दल्ली राजहरा वार्ड-3 में भाजपा नेता एवं झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य मनोज दुबे ने समाज के अंतिम पायदान में रहने वालो रेग पिकर्श यानि कचरा बीनकर जीवन यापन करने वाले लोगो को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भाजपा की सदस्यता दिलाई। पहली बार घर पहुंचकर सदस्य बनाने के इस अभियान में इस पिछड़े तबके के लोग बेहद उत्साहित नजर आए। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने में बढ़ चढ़कर रूचि दिखाई।भाजपा नेता मनोज दुबे ने बताया कि कल पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर उन्होंने अपने बूथ में 100 सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। भाजपा नेता मनोज दुबे ने समाज के अंतिम पायदान में रहने वाले रेंग पिकर्स को भाजपा का सदस्य बनाकर शानदार पहल की है। वे डेरों में जाकर देवार अन्य घूमंतु जनजाति के लोगों को भी भाजपा का सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। अगर हर कार्यकर्ता ऎसी ही पहल करे तो भाजपा की फौज पिछले सदस्यता अभियान के मुकाबले कई गुना बढ़ जाएगी। आज देखने में आता है कि अधिकांश दल जाति समुदाय आधारित और तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। घूमंतु और झिल्ली पन्नी बीनकर गुजारा करने वाले परिवारों की ओर देखना भी जरूरी नहीं समझते। ऐसे समय में भाजपा नेता मनोज दुबे जो पहल कर रहे हैं, वह निसंदेह सराहनीय और अनुकरणीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *