विदेश में देश का अपमान, भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

0 राहुल गांधी पर विदेश में देश विरोधी बयान देने, धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप 

जगदलपुर। भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शनिवार को पुतला फूंका। मोर्चा के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा विदेशी धरती पर देश विरोध बयान देने व धार्मिक उन्माद फैलाने की नीयत से की गई अनर्गल बयानबाजी का हम पुरज़ोर विरोध करते हैं।
जगदलपुर के गोल बाजार चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। भाजपा जिला पिछड़ा मोर्चा महामंत्री विक्रम सिंह यादव व वरिष्ठ पार्षद दिगम्बर राव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि धूमिल करने, धार्मिक उन्माद फैलाने की नीयत से गैरजिम्मेदाराना बयान देते रहते हैं। वे अब आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे हैं। भाजपा पिछड़ा मोर्चा इसकी घोर निंदा करता है। ऐसी बातें बर्दाश्त नही की जा सकती। जिसके विरोध स्वरूप पुतला फूंका गया है।पुतला दहन के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा के रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद संजय पाण्डेय, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, प्रकाश झा, मनोज पटेल, लच्छिन यादव, राजा यादव, बृजेश शर्मा, सुरेश कश्यप, मनोज ठाकुर, मोहित राव, विनायक बेहरा, पिंटू साव, विकास पात्रो, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, दिलीप झा, उमेश यादव, रितेश सोनी, संजू ठाकुर, रणजीत सिंह, कमलेश पटेल, अमित सिंह, आयुष पाण्डेय, हेमंत यादव, विक्रांत सिंह ठाकुर, दुर्गेश यादव, हेमंत यादव, प्रखर ठाकुर, संस्कार नत्थानी, अक्षत श्रीवास्तव, सुशांत यादव, जीपी यादव, गजेंद्र पगाडे़, प्रेम सेठिया समेत पचासों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *