कलेक्टर से मिले स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई बस्तर जगदलपुर के पदाधिकारियों ने नव पदस्थ कलेक्टर हरिस एस. से सौजन्य भेंट की तथा उन्हें विभाग और कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने का अश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष एवं उप प्रांताध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार, संभागीय अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडे, जिला सचिव दयानंद पटेल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, महारानी अस्पताल सचिव नीरज मामड़ीकर, सह सचिव सुदीप, महारानी अस्पताल उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा, जिला आयर्वेद उपाध्यक्ष पप्पू हरिबंस, कार्यकारिणी सदस्य पूरेन्द्र पांडे व रवि विश्वाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *