मनाया किरण देव का जन्मदिन…

जगदलपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव के जन्मदिन पर नगर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। किरण देव के निवास में पहुंच कर उन्हें बधाई देने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो देर रात तक चला। महापौर सफीरा साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पार्षद संजय पाण्डेय और भाजपा पार्षदों ने किरण देव सिंह को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनका अभिनंदन किया। संजय पाण्डेय ने किरण देव का मुंह भी मीठा कराया। इस दौरान किरण देव को भगवान गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा भेंट की गई। बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने भी किरण देव सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *