भाजपा सदस्यता अभियान में ताकत झोकें कार्यकर्ता – इंदर चोपड़ा

0 सदस्यता कार्यक्रम को लेकर जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित, अब तक हुये कार्यों की हुई समीक्षा

0  प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में जुड़ना अनिवार्य – रजनीश सिंह

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को लेकर ताकत झोंक रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे सदस्यता अभियान कार्य की नियमित समीक्षा भी संगठन कर रहा है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान विषयक जगदलपुर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने मण्डल के अध्यक्षों, पार्षदों, पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान संबधी कार्यो की विस्तृत जानकारी ली और बैठक को संबोधित करते हुये सभी को भाजपा के सदस्य बनाने के कार्य में तेजी लाने कहा।

पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने बैठक में कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान संगठन का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, सभी कार्यकर्ताओं को तय समय सीमा में सदस्यता कार्य के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करना है। घरों तक पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ता आमजन से संपर्क बनायें और संवाद स्थापित करके भाजपा से जुड़ने आग्रह करें। जनता के मध्य जाने का लाभ पार्टी को मिलेगा।
बस्तर प्रवास पर आये पूर्व विधायक व भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने बैठक में कहा कि सदस्यता अभियान के लिये संगठन के बड़े चेहरे भी बूथ स्तर में पहुँच कर बैठकें लेकर भाजपा के सदस्य बनाने के इस महती कार्यक्रम में सहभागी बन रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में अनिवार्यता के साथ कार्य करना है। सदस्यता कार्यक्रम की नियमित समीक्षा की जा रही है, समस्त कार्यकर्ता अपने क्षेत्र व बूथ स्तर पर सघन संपर्क स्थापित कर भाजपा के सदस्य बनाने शक्ति लगायें। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मण्डावी ने प्रस्तावना संबोधन दिया और सदस्यता अभियान को गंभीरता से लेने कहा।

विधानसभा स्तरीय बैठक का संचालन रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता अभियान संयोजक योगेन्द्र पाण्डेय ने किया। बैठक में वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू,संतोष बघेल, रजनीश पाणिग्रही, मनोहर तिवारी,आलोक अवस्थी, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, फूल सिंह सेठिया, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा, यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, श्वेता बघेल, नेहा ध्रुव, महेन्द्र पटेल, शंभू नाग, राणा घोष, मनोज पटेल, प्रकाश झा, अतुल सिम्हा, रघु सेठिया, सूर्य भूषण सिंह, नीलांबर सेठिया, राधे सेठिया,जीतेन्द्र सेठिया, राधेश्याम पंद्रे,मुरली सेठिया आदि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *