बस्तर के मयंक पठारिया का राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में चयन

जगदलपुर। बस्तर अंचल के युवा लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने शालेय स्टेट लेवल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन किया है। बस्तर संभाग से लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु अंडर 14, 17 एवं 19 के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दुर्ग गए हुए थे, जिसमे जगदलपुर के रहने वाले मयंक पठारिया ने क्वालिफायर्स खेलते हुए लगातार 4 गेम में दमदार जीत हासिल की। इसी के साथ उनका चयन हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
मयंक पठारिया कक्षा 12 का छात्र है एवं निर्मल विद्यालय में अध्ययनरत है। अंडर 14 खेलने गए खिलाडियों का भी प्रदर्शन उकृष्ट रहा है। एन. रोहित एवं आदित्य विश्वकर्मा बस एक पॉइंट से राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने से वंचित रह गए। जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन के सचिव एवं वरिष्ठ खिलाडी थॉमस फिलिप ने कहा कि बच्चो का प्रदर्शन बहुत दमदार रहा है। बस्तर में प्रतिभाओ की कमी नहीं है हमारा प्रयास यही है की अधिक से अधिक बच्चे बस्तर का प्रतिनिधित्व कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं। बस्तर अंचल से अंडर 14, 17, 19 में क्रमश: एन रोहित, आदित्य विश्वकर्मा, प्रखर आज़ाद, अथर्व मिश्रा, अपूर्व मिश्रा, एकाक्ष सिंह, नैतिक पठारिया, ऑस्टिन जोएल एवं मयंक पठारिया ने चयनित होकर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लिया था। जगदलपुर जिला बस्तर के खेल युवा कल्याण विभाग के संचालक राजेंद्र डेकाटे ने उभरते खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *