सदस्यता अभियान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी भाजपा का पूरा फोकस

0 भाजपा संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने ली बस्तर व चित्रकोट क्षेत्र स्तरीय बैठक
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने शहरी क्षेत्र के साथसाथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पूरा फोकस कर रही है। भाजपा के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह सदस्यता अभियान को लेकर पांच दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं।श्री सिंह ने गुरूवार को ग्राम मूली में बस्तर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय व ग्राम तोकापाल में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक ली।
रजनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सदस्यता अभियान से अवगत कराया और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्य बनाने पहली सितम्बर से सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है। प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह अपने क्षेत्र, अपने बूथ स्तर पर भाजपा के अधिकतम सदस्य बनाने में अग्रणी रहे। देश सहित प्रदेश में भाजपा की सरकार है, छत्तीसगढ़ में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा के सदस्य बनाना है। घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क करे व सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें। सदस्यता अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। बस्तर व चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप,विद्याशरण तिवारी, मनीराम कश्यप, योगेंद्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, परिस बेसरा, उदबोराम नाग, धनुर्जय कश्यप, नारायण सिंह ठाकुर, नरसिंह ठाकुर, फूलसिंह सेठिया, स्नेहलता बैस, पुरूषोत्तम जोशी, परमेश्वर पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, नारायण बिसाई आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *