गणेश पूजा पंडाल के माध्यम से नारी सुरक्षा का संदेश

0 युवा गणेशोत्सव समिति दुर्गा चौक की अच्छी पहल
जगदलपुर। शहर में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। गणेश उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को भव्य रूप से सजाया गया है। गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। युवा गणेश उत्सव समिति मां दुर्गा चौक पर गणेशोत्सव मनाने का यह 16 वां वर्ष है। इस वर्ष समिति ने पंडाल के ऊपर आदियोगी शिव की विशाल प्रतिमा की स्थापना की है। पंडाल के अंदर पोस्टर के माध्यम से नारी सुरक्षा का मार्मिक संदेश दिया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में बलात्कार जैसे जघन्य अपराध देश में बढ़ रहे हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि सरकार रेप पर अन्य देशों की तरह कड़े से कड़े कानून बनाए।सनातन धर्म में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है। समिति द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि हर बेटी, हर नारी का सम्मान हो, बलात्कारियों को फांसी हो, नारी सुरक्षा पर कड़े से कड़े कानून बने। मां दुर्गा चौक समिति द्वारा गणेश उत्सव के माध्यम से इससे पहले भी पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर, कोरोनाकाल में राशन वितरण जैसे सराहनीय कार्य किए हैं। इस वर्ष समिति द्वारा नारी सुरक्षा का संदेश दिए जाने की शहरवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *