भाजपा की रीति-नीति और सिद्धांतों पर जनता को है पूरा भरोसा – केदार कश्यप

0  सदस्यता अभियान वैचारिक प्रतिबद्धता का उत्सव : केदार कश्यप 
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों जोर शोर से सदस्यता अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम हो रहे हैं। बस्तर संभाग के नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल में संगठन पर्व के निमित्त सदस्यता अभियान प्रांरभ किया गया। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।
मंत्री केदार कश्यप ने इस मौके पर कहा कि सदस्यता पर्व हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्सव की तरह है। हम सभी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की रीति नीति से परिचित करवाकर उन्हें संगठन से जोड़ें। इसके लिए हमें सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी दृष्टि रखनी होगी। मंत्री एवं नारायणपुर के विधायक केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता व सदभाव के मंत्र पर आगे बढ़ती है। हमारे लिए जनकल्याण का मार्ग अंत्योदय का मार्ग है। इसलिए भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी राष्ट्र व संगठन हित में परिश्रम और त्याग से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह हमारी विचारधारा के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। इस मौके पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को दी सौगात
मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरत विधानसभा क्षेत्र नारायपुर के ग्राम देवड़ा, बाकेल, बेसोली, सिवनी, पाथरी, कुंगारपाल, सोलगुड़ा, चेराकुर, गुमगा, गोंडियापाल आदि गांवों के लिए ग्रामीणों की मांग पर पेयजल टैंकर वितरण किया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *