भाजपा सरकार की कठपुतली बनकर इशारे पर नाच रही है छत्तीसगढ़ पुलिस : दीपक बैज

0 अराजक तत्वों को बचाने में लगी है सरकार : बैज
(अर्जुन झा) जगदलपुर। एनएसयूआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद और छत्तीसगढ़ में घटित हो रहे दुराचार सहित अन्य आपराधिक मामलों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और छत्तीसगढ़ पुलिस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है और पुलिस उसके हाथों की कठपुतली बनकर नाच रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए पीड़ित का एफआईआर दर्ज होने नहीं दिया गया। मैंने स्वयं और कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेताओं ने सरस्वती नगर थाने में जब 5 घंटे तक धरना दिया, तब दबाव में आकर पुलिस प्रशासन ने पीड़ित का एफआईआर दर्ज की। सरकार अपराधियों को बचाने के लिए पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है, कानून का मखौल उड़ा रही है। दीपक बैज ने पूछा है कि क्या प्रदेश में दो प्रकार के कानून हैं? भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून और आम जनता के लिए अलग कानून हैं। बेहद दुखद और निंदनीय है कि संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। प्रदेश अपराधियों को बचाने के लिए पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने देते। ऐसे में अपराधियों का हौसला बढ़ेगा ही। आज प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था है, अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पीड़ित और आम जनता डरी हुई है। प्रदेश में रोज बलात्कार, हत्या, गैंग रेप, लूट, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है, क्योंकि वह कानून और पुलिस को अपना काम करने नहीं दे रही है। क़ानून को कठपुतली की तरह नचाना चाहते हैं। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आम लोगों को पीड़ित के साथ आंदोलन करना पड़ता है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी कानून का पालन कराने में बेबस और लाचार हैं। सरस्वती नगर थाना में एफआईआर दर्ज करने के लिए जिस प्रकार से कांग्रेस को आंदोलन करना पड़ा है इससे स्पष्ट प्रमाणित होता है कि आम जनता और पीड़ित का एफआईआर दर्ज करने में क्या स्थिति रहती होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *