प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने ली नवीनीकृत सदस्यता…

0 लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने की अपील
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत आज पार्टी की नवीनीकृत सदस्यता ली। अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट करके किरण देव सिंह ने यह जानकारी साझा की है। अपने पोस्ट में किरण देव ने लिखा है – मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो एप्प के माध्यम से भाजपा का सदस्य बन राष्ट्र के पुनर्निर्माण की यात्रा में सहभागी बनें।आप भी भाजपा से जुड़ने के लिए मेरा ये रेफ़रल लिंक प्रयोग कर सकते हैं।उनका रेफरल लिंक है- https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/AFAYSX किरण देव नेकहा है कि उनके रेफ़रल मोबाइल नंबर 9425591333 के माध्यम से एवं अपने रेफ़रल कोड AFAYSX दर्ज कर भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा है – आइए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का सदस्य बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *