प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ती अत्याचार व गैंगरेप की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया एकदिवसीय मौन प्रदर्शन

0 प्रदेश की भाजपा की सरकार बने हुए महज 8 महीने,महिलाओं के प्रति 3094 अपराध,600 से अधिक बलात्कार की घटनाएं शामिल,महिलाओं को सुरक्षा देने पूरी तरह नाकाम साबित हुई सरकार-रेखचंद जैन

0 प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम, दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाने कर रही लीपापोती- लता निषाद

जगदलपुर। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर/ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के निर्देश में प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन हो रहे अत्याचार व गैंगरेप जैसी जघन्य घटानाए बढ़ती जा रही है, इस लचर कानून व्यवस्था से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है, जिसके विरोध में व प्रदेश में माता-बहनों की सुरक्षा व लचर कानून व्यवस्था को सुदृढ किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आज कॉंग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के सिरहासार चौंक पर एकदिवसीय मौन धरना प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जगदलपुर रेखचन्द जैन ने कहा,9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गयी है।रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रही है।इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी सहित पूरे प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नहीं है।..एक दिन पूर्व ही रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है। दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी में सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया। सिर्फ बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है।महिलायें खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही है। बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार जिसे इन मामलों को गंभीरता से लेकर कार्यवाही करवाना चाहिये,वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है।प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है।जिसके विरोध में आज कॉंग्रेस पार्टी द्वारा आज मौन धरना प्रदर्शन किया गया है।

श्री जैन ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए आगे कहा,प्रदेश में भाजपा सरकार बने महज 8 माह हुए हैं जिसमे अभी तक प्रदेश में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुये है तथा 600 से अधिक बलात्कार की घटना हुई है।वही कुछ दिन पूर्व भिलाई के डीपीएस स्कूल में 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना हो गयी। बिना एफआईआर के वहां के एसपी ने घटना को नकार दिया,जबकि पास्को एक्ट में प्रावधान है कि ऐसी कोई घटना होने पर पहले एफआईआर होना चाहिये उसके बाद जांच होनी चाहिये।जबकि भिलाई में बच्ची के साथ दुराचार के मामले में दो-दो डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बच्ची के निजी अंगों में चोट है,कुछ गलत हुआ है। उसके बाद एसपी द्वारा मामले को नकार दिया जाता है।पास्को एक्ट में FIR बिना किये क्लीनचीट दिये जाने के कारण एसपी पर कार्यवाही क्यों नहीं किया गया?

महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद ने कहा,महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है,रायगढ़ के पुसौर में एक आदिवासी महिला के साथ 14 लोगों ने दुराचार किया, पुलिस रिपोर्ट लिखने में बहानेबाजी कर रही थी, मीडिया में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखा गया।जशपुर के एक नाबालिक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार हो गया।कोण्डागांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया. 20 दिन तक रिपोर्ट नहीं लिखी गयी,बेहद दुर्भाग्यजनक है कि बंगाल की घटना पर प्रतिक्रिया देने वाले भाजपाई छत्तीसगढ़ में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर मौन है।सामुहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटनाओं को दबाकर सिर्फ लीपापोती का कार्य कर रही है। कॉंग्रेस पार्टी अपनी बहन, बेटियों की रक्षा हेतु लड़ाई लड़ेंगी व आंदोलन भी करेगी।प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा देना होगा।

इस दौरान पूर्व विधायक रेखचन्द जैन,निगम अध्यक्ष कविता साहू,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निषाद,ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय,दिनेश यदु,वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी, हनुमान दिवेदी, रामशंकर राव,अमजद खान,अतिरिक्त शुक्ला,पम्मी जायसवाल, एम वेंकट राव,राजकुमार दण्डवानी, रविशंकर तिवारी,अपर्णा बाजपेयी,शहनाज़ बेगम, हरीश साहू, पार्षद विक्रम सिंह दांगी,कमलेश पाठक,गौरनाथ नाग,कोमल सेना, शुभम यदु, ललिता राव, सुनीता सिंह, सुखराम नाग, सुषमा सुता,महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, निकेत झा, महेश द्विवेदी,शादाब अहमद, महेश सिंह ठाकुर,राजेश चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष,कौशल नागवंशी सेवादल,युंका अध्यक्ष अजय बिसाई, अनुराग महतो, तरणजीत सिंह,सत्या ठाकुर, विककी राव, विजय ध्रुव, सुलो कश्यप खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विक्रम लहरे,मनोज पाणिग्रही, श्याम कुमारी,एस नीला, सायमा अशरफ,माही श्रीवास्तव, अंजुम हुसैन, असबली कश्यप, सगीना, छबिशयम तिवारी, शिवराम बिसाई, अंजना, कमलेश, एनएसयूआई अध्यक्ष शहर विशाल खम्बारी, ग्रामीण नीलम कश्यप,उस्मान रज़ा,एडविन मार्क,खिरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *