विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

0 मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे कार्यकर्ता 
जगदलपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बलौदा बाजार मामले में भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, युकां जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे व सतनामी सामाज के निर्दोष युवाओं पर हुई कार्रवाई के खिलाफ जेल भरो आंदोलन के तहत बस्तर में युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर सिटी कोतवाली थाने में गिरफ्तारी दी।
युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाना पहुंचे थे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रेखचंद जैन, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, प्रदेश उपाध्यक्ष जिशान कुरैशी, युकां ग्रामीण अध्यक्ष अभिषेक डेविड, शहर अध्यक्ष अजय बिसाई, एनएसयूआई ग्रामीण अध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर अध्यक्ष विशाल खंबारी, प्रदेश महासचिव सूरज कश्यप, युकां के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान, विधानसभा अध्यक्ष रियाज खान, गौरनाथ नाग, महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष चंपा ठाकुर, पार्षद विक्रम डांगी, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, अल्ताफ उल्ला खान, महेश द्विवेदी, अमजद खान, अनवर खान, हेमू उपाध्यय, पम्मी जायसवाल, प्रशांत जैन, प्रदेश सचिव विक्रांत सिंह, प्रदेश सचिव सेमियल नाथ, प्रदेश महासचिव तुलाराम कश्यप, संदीप दास, शंकर नाग, संतोष सेठिया, सोनारू नाग, मोहनीश नाग, कृपालु कश्यप, सीमांचल, संजय नाग, ब्रभूदास, गोविंद कश्यप, सुनील कश्यप, सोमारू नाग, सुमीत बघेल, जसकेतन जोशी, आकिब रज़ा, तरनजीत सिंह, लव मिश्रा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक गुप्ता, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, माज़ लिल्लाह, फैसल नवी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *