भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

0 प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम की 113 कड़ी का हुआ प्रसारण

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात की 113 वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना गया। शहरी क्षेत्र में भाजपा नगर मण्डल द्वारा वार्ड व बूथ स्तर पर मन की बात कार्यक्रम के लिये प्रभारी व मुख्य अतिथि भी बनाये गये थे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों को जोड़कर सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों से बात की। इस दौरान उन्होंने अंतरिक्ष जगत से जुड़े युवाओं से कार्यक्रम के जरिये बात करते हुये राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस व चंद्रयान-3 को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं से राजनीतिक व्यवस्था से अभियान के रूप में जुड़ने पुन: अपील की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक व्यवस्था से जोड़ने प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया था। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक विषयों पर बिन्दुवार बातचीत की। मालूम हो कि मन की बात का पहला कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सुना। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, कमल चंद्र भंजदेव, महापौर सफीरा साहू,योगेन्द्र पाण्डेय,श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, राजेश श्रीवास्तव, संतोष बघेल आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *