भाजपा सदस्यता अभियान पर हुई कार्यशाला, हर बूथ में 200 नए सदस्य बनाने का दिया गया टास्क

0 पहली सितंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान
0 अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं कार्यकर्ता : धरमलाल कौशिक 
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर आरंभ हो रहा है। भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान की जानकारियों से अवगत कराया गया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने कहा गया। सदस्यता अभियान कार्यशाला में विशेष रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों की रुपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है, तब वह आगे बढ़ता है। संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ हैं, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है, ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। श्री कौशिक ने बताया कि 1 सितंबर को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश और 3 सितंबर को जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी। शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे। श्री कौशिक ने कहा कि जन प्रतिनिधियों को भी सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है, ताकि सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केंद्र तक जाएगा। इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है। सांसदों, विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौरों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला होगी, जिसमें सभी प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। श्री कौशिक ने सदस्यता अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी निर्धारित किए गए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सदस्यता अभियान में पूरे परिश्रम से कार्य करें। कार्यशाला का संचालन रामाश्रय सिंह ने व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान जिला संयोजक योगेंद्र पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप, बैदूराम कश्यप, संतोष बाफना, लच्छू राम कश्यप, जिला प्रभारी जी वेंकट, सह प्रभारी सेवक राम नेताम, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिपं अध्यक्ष वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर सफीरा साहू, संजय पाण्डेय, नरसिंह राव, राजेंद्र वाजपेयी, सुरेश गुप्ता, फूलसिंह सेठिया, सतीश सेठिया, नरसिंह ठाकुर, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, अविनाश श्रीवास्तव, दीप्ति पाण्डेय, आशु आचार्य, सुरेश मिश्रा, सतीश वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *